फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील अंतर्गत अभिनव पब्लिक स्कूल अमौड़ा मोहदीनपुर में स्काउट गाइड और प्रवेश परीक्षण शिविर का समापन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डीओएस अवधेश यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में फैजान अहमद उपस्थित रहे।
अभिनव पब्लिक स्कूल में स्काउट गाइड का आरम्भ 16 सितम्बर और समापन 19 सितम्बर को किया गया। जयंत पाठक ने बाताया कि गाइडिंग की उत्पत्ति 24 दिसम्बर 1909 में हुई थी तथा 7 नवम्बर 1950 को भारतीय राष्ट्रीय स्काउट संस्था का नव निर्माण हुआ था जिसका नाम भारत स्काउट और गाइड रखा गया। स्काउटिंग के जनक लार्ड बेडेन पावेल थे। प्रथम दिन बच्चो को भारत स्काउटस एवं गाइडस ध्वज के बारे बताया गया। स्काउट गाइड मे ंबच्चो को स्वच्छ भोजनत्र शुद्ध वायु, नींद, व्यायाम आदि के बारे मंे बताया गया। शिष्टाचार कलर पार्टी प्रार्थना झंडा गीत नियम प्रतिज्ञा गांठ बांधना और तम्बू बनाना प्राथमिक चिकित्सा तथा स्काउट के इतिहास आदि पर प्रकाश डाला गया। मोहम्मद सादिक ने बच्चो को बायां हाथ मिलाने का अर्थ बताते हुए कहा कि बायें भाग में हृदय है और बायां हाथ मिलाने से आपस में स्नेह और आत्मीयता का भाव प्रकट होता है। साइन सैल्यूट आदि पर प्रकाश डाला और बच्चो को प्रशिक्षण दिया गया। स्काउट डा. जयंत पाठक ने स्काउट का प्रशिक्षण दिया। बच्चो द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक अरविंद कुमार, प्रधानाचार्य अशोक कुमार यादव, अध्यापक नितिन निराला, मेवालाल यादव, अविनाश कुमार, नीलम यादव, रेखा, आरती, अरूण कुमार आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव