सपा ने भाजपा पर लगाया एसआईआर में धांधली करने का आरोप

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा बीएलओ से फॉर्म 7 पर जबरदस्ती हस्ताक्षर बनवाकर जिंदा व मौजूद व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से काटने का प्रयास किया जा रहा है।
इस प्रकरण को लेकर समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी, एडीएम प्रशासन से मिलकर विरोध दर्ज कराया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि टाइपसुदा फॉर्म 7 भाजपा के नेता 100-100 व 50-50 की तादाद में लेकर बीएलओ से जबरदस्ती हस्ताक्षर बनवाकर जमा करने का नियम विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। जो बीएलओ फार्म लेने से मना कर रहे हैं उन्हें डरा धमका रहे हैं या एसडीएम से टेलीफोन करा रहे हैं। यह कार्य बिल्कुल नियम विरुद्ध है, प्रशासन ऐसे लोगों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करेगा तो समाजवादी पार्टी ऐसे लोगों को इकट्ठा कर व धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग यह समझ गए हैं कि ड्राफ्ट लिस्ट में आए नाम की बदौलत हम नहीं जीत पाएंगे। इसलिए आयोग की मदद से प्रशासन के माध्यम से सरकार फर्जी तरीके से वोटों को कटवाने का प्रयास कर रही है। जिलाधिकारी ने इन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *