साहू समाज ने प्रभातफेरी निकाल महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय साहू गांधी समाज ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनायी। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू के नेतृत्व में लोगों ने कलेक्ट्रेट में एकत्र होकर प्रभातफेरी निकाली और रामधुन सहित महात्मा गांधी अमर रहे आदि के नारे लगाते हुए गांधी पार्क में पहुंच कर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि 30 जनवरी 1948 को एक सिरफिरे अतिवादी ने प्रार्थना सभा में महात्मा गांधी को गोली मार कर हत्या कर दी। महात्मा गांधी हमारे बीच नहीं हैं परंतु उनके सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह के माध्यम से विश्व शांति संभव है। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने कहा कि आजादी के लिए महात्मा गांधी के नेतृत्व में लड़ी गयी लड़ाई ने विश्व के समक्ष एक उदाहरण प्रस्तुत किया कि हिंसा, खून-खराबा व जंग की जगह सत्य, अहिंसा के माध्यम से देश आजाद हो सकता है।
इस अवसर पर राम प्रसाद साहू, विनोद साहू, बद्री प्रसाद साहू, शशिभूषण साहू, सुरेंद्र साहू, रमेश चंद्र, गजराज, ओम प्रकाश, मेवालाल, कमलेश, अखिलेश, डा.पंकज, संतोष, कैलाश, सूरज, लछिमन, शिवानन्द, राहुल साहू आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *