ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक युवक के मौत का मामला सामने आया है। बक्शीपुर बघावर गांव निवासी गुड्डू विश्वकर्मा 28 वर्ष पुत्र स्वामीनाथ विश्वकर्मा की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
रौनापार थाना क्षेत्र के बक्शीपुर बघावर गांव निवासी गुड्डू विश्वकर्मा बुधवार की देर रात अपनी बाइक से आ रहा था। रोहुवार अंबेडकर मूर्ति के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार गुड्डू विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार सुबह मृत युवक गुड्डू विश्वकर्मा की माता रीता विश्वकर्मा ने ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ रौनापार थाने पर तहरीर दी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली चालक मेवालाल गौतम पुत्र बिरजू गौतम रोशनगंज का निवासी है।
इस संबंध में रौनापार थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृत युवक के परिजनों की तहरीर पर शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *