खेल से होता है मानसिक और शारीरिक विकास: बेचई सरोज

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित माननीय विधायक खेल स्पर्धा के अंतर्गत लालगंज विधानसभा के जनता सहयोग इंटर कॉलेज मई खरगपुर लालगंज के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। उद्घाटन बेचई सरोज विधायक लालगंज द्वारा किया गया।
विधायक श्री सरोज ने कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। खिलाड़ी खेल के माध्यम से अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं। युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित माननीय विधायक खेल स्पर्धा ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं और देश का नाम रोशन करते है।
अध्यक्षता क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी लालगंज अनीश कुमार मौर्य ने किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को एथलेटिक्स वॉलीबॉल कबड्डी व जूडो की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। 27 दिसंबर को फुटबॉल कुश्ती भारोत्तोलन और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।
खेल प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग 800 मीटर में दीपक शर्मा प्रथम स्थान, नीतीश यादव द्वितीय स्थान, 100 मी. बालिका वर्ग में कृति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग 1500 मी. में रियांशु ने प्रथम स्थान एवं सीनियर बालक वर्ग 1500 मी. दीपक शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रोहित यादव, आस्था सिंह एवं पीआरडी के जवान उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *