मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री विश्वकर्मा पूजन उत्सव एवं महापुरुषों की जयंती सहित शोक श्रद्धांजलि महा महासम्मेलन सोहनलाल वर्मा कार्यक्रम संयोजक की देखरेख में ईश्वर दयाल वर्मा की अध्यक्षता में सिंहासनी वाटिका में बुधवार को आहूत किया गया। संचालन पतरू राम विश्वकर्मा ने किया।
कार्यक्रम में आजमगढ़ एवं मऊ जनपद सहित अन्य मंडलों के सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता तथा विभिन्न मंदिरों के अध्यक्ष, मंत्री को भगवान के चित्र, अंग वस्त्र देकर आयोजकों द्वारा सम्मानित किया गया।
सर्व प्रथम भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला जज अमर ज्योति श्रीवास्तव ने कहा कि शिल्प देव भगवान विश्वकर्मा जी ने पूरा ब्रह्मांड बनाया। हमें उनके अनुसार चलना चाहिए। महापुरूषों ने समाज को जोड़ने में एक गति दी। आज उनको नमन करते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
इस अवसर पर श्यामा प्रसाद शर्मा, विकेन्द, मोनू नेता, डा.जेआर विश्वकर्मा, शिव नारायण, महातम विश्वकर्मा, फारूक कवि, अमर नाथ विश्वकर्मा, शशि कान्त, विन्दू विश्वकर्मा लखनऊ, डा.अखिलेश विश्वकर्मा, बृजेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव