संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मलदेपुर गांव में दबंगों ने महिला संगीता तिवारी को पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर किया। महिला किसी तरह से जान बचा कर अपने घर में भागी। दबंगों ने घर से खींचकर रोड पर पटक कर मारकर महिला का दांत तोड़ दिया। इसकी सूचना महिला ने पवई पुलिस को दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जिसमें कुशल तिवारी, सुदीक्षा तिवारी, कुमकुम तिवारी, दिनेश तिवारी शामिल हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद दबंगों ने संगीता तिवारी को धमकी दी कि यदि मुकदमा नहीं उठाई तो तुमको और तुम्हारे बेटे को जान से मार देंगे जिससे पीड़िता संगीता तिवारी सदमे में है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए दबंगों के ऊपर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
रिपोर्ट-राहुल यादव