फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शेख मसूद इंटर कॉलेज फरिहां में विद्या दर्शन वार्षिक शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि तरीके ख्वाजा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में आयशा खान एवं एमआर मनीष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पॉल्यूशन कंट्रोलर, वेस्ट मैनेजमेंट कंट्रोलर कार्बन प्यूरीफिक्शन विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण से संबंधित आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को बढ़ावा देना रहा। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्य आसमा मसूद ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षिक गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रबंधक शेख अहमद मसूद ने विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों एवं छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर आज़म खान सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव