माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के करनपुर इटौवा गांव निवासी सुभासपा नेता यसवंत चौबे पुत्र देवेंद्र चौबे ने पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन एक शिकायती पत्र भेजकर मोबाइल नंबर से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा फोन कर 50 लाख रुपए की रंगदारी और न देने पर जान माल की धमकी और भविष्य में क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ने से भी रोकने की बात कही गई है।
यशवंत चौबे ने बताया कि 16 दिसंबर को एक नंबर से उनके मोबाइल पर कई बार कॉल आई कॉल रिसीव करने के बाद काल करने वाले ने कहा आप 50 लाख रुपए दे दीजिए नहीं तो आने वाले क्षेत्र पंचायत चुनाव और प्रमुख चुनाव लड़ने से आपको रोका जाएगा और आप चुनाव नही लड पायेगें अगर आप सही सलामत चुनाव लडना चाहते है तो इस रकम को दे दीजिए आप अपनी जान माल की सुरक्षा भी नहीं कर पाएंगे। यशवंत चौबे ने बताया कि वह इस फोन कॉल से काफी भयभीत है उनका परिवार भी काफी भयभीत है। इस समय नोएडा में है यशवंत चौबे रियल स्टेट कारोबार से जुड़े हुए हैं और वर्तमान समय में अहरौला क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य के दावेदारी के रूप में क्षेत्र में जनसंपर्क में भी जुटे हुए हैं उनकी इस शिकायत से कहीं न कहीं पुलिस विभाग भी सकते में है। क्षेत्र पंचायत अहरौला में मौके पर आधा दर्जन से ज्यादा प्रमुख पद के लिए दिग्गजों की उपस्थिति भी कहीं ना कहीं क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है बड़े-बड़े वाहनों के काफिले लेकर लोग जनसंपर्क में अभी से ही जुट गए हैं और बाकायदा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए रेट भी तय किया जा रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला अमित मिश्रा ने बताया मामला संज्ञान में आया है फोन किए गए संबंधित नंबर का लोकेशन मुंबई बता रहा है फिलहाल नंबर स्विच ऑफ है और इस नंबर की कॉल डिटेल भी निकली जा रही है।
रिपोर्ट-श्यामसिंह