आयुर्वेदिक चिकित्सा एक महत्वपूर्ण व निःस्वार्थ सेवा का क्षेत्र

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सर्वदेव आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज, इटौरा, चण्डेश्वर, में फ्रेशर पार्टी बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र यादव (प्रबन्धक) सर्वाेदय ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूशन रहे, जिन्होने कार्यक्रम की शुरूआत भगवान धन्वन्तरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवल्लित कर किया।
आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज की प्राचार्य डा. कल्याण कुमार कराडी ने मुख्य अतिथि एवं समस्त अतिथियों का स्वागत किया एवं छात्र/छात्राओं को आयुर्वेदिक पाठ्यक्रम के द्वारा समाज में आयुर्वेद शिक्षा के महत्व एवं उनके प्रति उत्तरदायित्वों को विस्तृत रूप से समझाया। संस्था के सीईओ संजय कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा एक महत्वपूर्ण व निःस्वार्थ सेवा का क्षेत्र है इसे ज्यादा व्यवसायिक नहीं बनाना चाहिए। इसके उपरान्त आयुर्वेदिक कालेज की छात्र/छात्राओं ने कार्यक्रम का आरम्भ सरस्वती वन्दना से किया इसके उपरान्त छात्राओं ने कई रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अन्त में मुख्यअतिथि ने बच्चों को आयुर्वेद के महत्व को समझाया एवं सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अन्त में डा. कृष्णमोहन त्रिपाठी (प्रबन्धक) सर्वदेव आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया और कहा कि कालेज के बच्चों ने जो कार्यक्रम प्रस्तुत किया वह सराहनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी छात्र/छात्राओं व शिक्षकों के सहयोग व लगन से इस आयुर्वेदिक कालेज को एक अलग पहचान दिया जाना है। इस कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर धर्मेन्द्र एवं मिस फ्रेशर अंशिका अरून सिंह (2025-26) हेतु चुने गये।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *