फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बीआरसी पर प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक अध्यक्ष बृजनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में परिषदीय विद्यालयों में यू ट्यूबरों की समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक के बाद एसडीएम को शिकायती पत्र सौपकर कार्यवाही की मांग की गयी।
बैठक में शिक्षकों ने कहा कि यू ट्यूब के फर्जी पत्रकारों द्वारा विद्यालयों में जाकर धमकाया जा रहा है। यू ट्यूबर अपने चैनलों द्वारा शिक्षकों को अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय रंमौपुर में अभी हाल ही में यह घटना घटी। तीन की संख्या में जिसमें दो लड़कियां भी शामिल थीं कमरे में घुसकर बीडीओ बनाने लगे। पूछने पर अपशब्दों का प्रयोग किया जिसे लेकर तहसील क्षेत्र के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। शिक्षाक्षेत्र फूलपुर, पवई और मार्टीनगंज में यू ट्यूब के पत्रकारों से शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। यू ट्यूबर कक्षाओं के साथ ही रसोई में भी घुस जा रहे हैं। जिससे कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। ब्लाक अध्यक्ष बृजनाथ यादव की अध्यक्षता में शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता से मिलकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है। अध्यक्ष ने बताया कि एसडीएम ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता ने एसएचओ फूलपुर, पवई और दीदारगंज को शिक्षकों की शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही का आदेश जारी किया है। इस अवसर पर चंद्रभान यादव, जुबेर अहमद, मीनू वर्मा, राधेश्याम यादव, सन्तोष यादव, राम आसरे सोनकर, महेंद्र यादव, सुरेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय