एक कुन्तल गोमांश के साथ गोतस्कर गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुबारकपुर थाना पुलिस ने एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने उसके पास से एक कुन्तल गोमांश, चापण, बांका, तराजू एवं गाय का चमड़ा बरामद किया। पुलिस ने उसे सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति आवारा गायों को पकड़कर चोरी छिपे काटकर बेचता है। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक संजय कुमार तिवारी द्वारा ग्राम बनकट स्थित इरफान उर्फ गुड्डू पुत्र आफताब ग्राम फरास टोला थाना शहर कोतवाली जो ग्राम बनकट मे ही जमीन लेकर घर बनाकर रहता है और अपनी मकान मे आवारा गायों को पकड़ कर चोरी छिपे काट कर बेचता है, जिसपर उपनिरीक्षक मय हमराह पुलिस बल द्वारा मौके पर दबिश दिया तो एक व्यक्ति अल्तमस पुत्र नसरूद्दीन उम्र लगभग 23 वर्ष साकिन बनकट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ की गिरफ्तारी की गयी एवं अंधेरे का लाभ उठाकर इरफान उर्फ गुड्डू पुत्र अफताब, नूरसबा पुत्र इरफान उर्फ गुड्डू, शहदाब पुत्र इसरार निवासीगण ग्राम बनकट थाना मुबारकपुर चारदिवारी कूद कर भाग गये। उक्त घटना मे मौके से 1 क्विन्टल 17 किग्रा गोमांस मय अस्थपंजर व उतारी हुई खाल, पूछ सहित व एक अदद बांका व एक अदद चापड़ व एक अदद तराजू व एक अदद 2 किलो का बाट व एक अदद 1 किलो का बाट व नायलान की रस्सी की बरामदगी की गयी। अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *