दहेज हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सिधारी थाना पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को टूल्लूगंज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रानीकीसराय थाना क्षेत्र के चकमेउवां गांव निवासी रामभवन चौहान पुत्र स्व. रामअधार चौहान ने सिधारी थाना आकर शिकायत की थी कि उसकी भतीजी संयोगिता पुत्री हरिश्चन्द्र को दहेज के लिये ससुरालीजन द्वारा प्रताणित किया जा रहा था तथा बाद में उसकी हत्या कर दिया गया। रामभवन की तहरीर पर पुलिस ने पति ससुर सास व देवर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरु कर दी। उपनिरीक्षक सुनील कुमार सरोज मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रामदयाल चौहान पुत्र शोभनाथ चौहान ग्राम परमेश्वरपुर थाना सिधारी को टुल्लूगंज तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *