पेंशन की मांग को लेकर ट्रेन व बस से दिल्ली रवाना हुए कर्मचारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय अध्यक्ष पेंशन पुरुष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर पूरे देश के कर्मचारी ट्रेन व बस के माध्यम से तथा अपने साधन के माध्यम से दिल्ली पहुंच रहे हैं दिल्ली पहुंचकर जंतर मंतर पर अपनी मांगों को बुलंद करेंगे।
जनपद आजमगढ़ से अटेवा के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव शिक्षक साथियों के साथ दिल्ली पहुंचकर बुलंदी से अपनी मांगों को अपने हक की लड़ाई को लड़कर पुरानी पेंशन बहाल की मांग करेगें। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव अपने साथियों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं अपने हक की लड़ाई के लिए बुढ़ापे के सहारे के लिए अपने साथियों के साथ जन सैलाब के माध्यम से अपनी मांगों को 25 नवंबर को ओपीएस बहाली की मांग रखेगें। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के गुलाब चौरसिया ने बताया कि प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए देश के जवान शिक्षक, सिपाही देश के सभी विभाग के कर्मचारी सफाई कर्मचारी अपनी मांग पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा सरकार से मांगते हुए इसे लागू किये जाने की मांग करेंगें। उन्होने बताया कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है उसे लागू होना चाहिए हम लोगों ने ठाना है पुरानी पेंशन लेना है। इस मौके पर गुलाब चौरसिया, जागृति प्रसाद, बबीता, कमलेश कुमार, विपिन कुमार, आशीष आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *