प्राथमिक एवं जूनियर स्तर के छात्र छात्राओं ने किया शानदर प्रदर्शन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय सठियांव के परिसर में आयोजन किया गया। शुभारम्भ ध्वज फहरा कर तथा शांति दूत सफ़ेद कबूतर आकाश में उड़ाकर खण्ड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम के आयोजक प्रधानाध्यापक संतोष यादव रहे।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले जूनियर एवं प्राथमिक संबर्ग के छात्र छात्राओं ने पीटी, दौड़, लम्बी कूद, खो-खो, कबड्डी, समूह गान, समूह नृत्य एवं एकांकी प्रतियोगिता कराई गई। रैली में प्राथमिक विद्यालय गोंछा, प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर, प्राथमिक विद्यालय नैठी, प्राथमिक विद्यालय सठियांव, कम्पॉजिट विद्यालय रघुनाथपुर (खुझिया), प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनपार के प्रतिभागी छात्रों के शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर प्रमोद लाल श्रीवास्तव, दिनेश चंद पांडेय, सेराज अनवर, अरुण राय, प्रमोद दुबे, अखिलेश तिवारी, गणेश यादव, मनोज सिंह, नंदपाल सिंह, कामेश्वर सिंह, रामचंद्र, अलोक रंजन, बजरंग बहादुर, राबिया खातून, शाहीन अंजुम, सीमा राव, रीता, प्रतिभा आदि मौजूद थीं। अध्यक्षता सेवानिवृत अध्यापक सैय्यद रिजवानुल हसन व संचालन धनंजय सिंह एवं ममता सिंह ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *