आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कल सायं कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि संवर्गीय विभागों (कृषि, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध, मत्स्य, गन्ना, सहकारिता आदि) की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के कार्य में शिथिलता बरतने वाले कृषि विभाग के दो तकनीकी सहायक सोनू कुमार यादव एवं विजय कुमार सिंह कुशवाहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश उप कृषि निदेशक को दिए गए। इसके अतिरिक्त दो संविदा कार्मिकों सुभाषचन्द्र यादव एवं सौरभ कुमार दुबे की सेवा समाप्ति हेतु सेवा प्रदाता को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि संवर्गीय संमस्त योजनाओं के कार्यों की नियमित रूप से समीक्षा की जायेगी एवं शिथिलता बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने पुनः इस कार्य को पूर्ण गंभीरता से करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल