आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बाबू केदारनाथ स्मारक सेवा संस्थान द्वारा संचालित महर्षि दत्तात्रेय खेल एकेडमी के तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद जी की चित्र पर माल्यार्पण कर कुश्ती, दौड़, कबड्डी आदि खेल का आयोजन राहुल पूर्व मा.वि. निजामाबाद के प्रांगण में किया गया।
खेल दिवस के अवसर पर बालकों के साथ-साथ बालिकाओं को भी खेल में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए जागरूक करते हुए कुश्ती दौड कबड्डी आदि खेल सम्पन्न कराया गया। राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि दद्दा ध्यानचंद जी को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को अनुशासित होकर खेल में प्रतिभाग कर अपनी कला का प्रदर्शन करना चाहिए। खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी लोगों को संगठित होकर समय समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना चाहिए। आज खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर बिजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर बलबीर, मिथिलेश, संतराज, राम प्रवेश, मनोज, निशा चौहान, अप्सरा यादव, प्रेमा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव