अवैध गांजा के साथ दो महिला सहित चार तस्कर गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना मुबारकपुर पुलिस ने अवैध गांजा एवं गांजा बिक्री के 74,900 रुपए नकद व दो मोटर साइकिल के साथ 4 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
सोमवार को मुबारकपुर पुलिस दरियाबाद पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुहम्मदाबाद की तरफ से पीट्ठू बैग लेकर दो मोटर साइकिल पर आते हुए चार व्यक्ति बृजेश चौहान पुत्र बालदेव चौहान निवासी बीजहरी थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर, दीपा उर्फ दीपू चौहान पुत्री स्व.खरपत्तू चौहान निवासी देवराज थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर, रमेश चौहान पुत्र स्व.कन्हैया चौहान निवासी अमाव थाना सहाबगंज जनपद चन्दौली व मंशा देवी पत्नी स्व.खरपत्तू चौहान निवासी देवराज थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर को 10 किलो 75 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तारी कर लिया। उनके कब्जे से 74900 रूपये बरामद हुआ।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *