मिल्कीपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवई विकास खंड अंतर्गत चकिया बाजार से बहाउद्दीनपुर होते हुए शाहगंज जाने वाला सड़क गड्ढों में तब्दील हो गया है जिससे आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस सड़क पर कई इंटर कॉलेज डिग्री कॉलेज जूनियर हाई स्कूल स्थित है जिससे पढ़ने वाले बच्चों को आने जाने में एवं राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दोपहिया वाहन, चार पहिया वाहन का आना जाना मौत के मुंह में दावत देने के बराबर होता है। 2 से 3 फीट गड्ढे के अंदर से गाड़ियों को गुजरना पड़ता है। पैदल चलने वाले लोगों को घुटनों भर पानी में हो कर आना जाना पड़ता है। कितने लोग तो गाड़ियां लेकर गिर जाते हैं जिसकी सूचना जिलाधिकारी को दी गयी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। यहां के एमपी एमएलए की भी नजर इस सड़क पर नहीं पड़ रही है। इस सड़क पर बरसात में इसी तरह आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है क्योंकि सड़क पर पानी निकलने का कोई साधन नहीं है। बरसात का पानी एकत्र होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि जिलाधिकारी इस पर तुरंत कार्य करने का आदेश करें जिससे लोग आसानी से आ जा सकें।
रिपोर्ट-धमेन्द्र तिवारी