निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लोगों ने उठाया लाभ

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजसेवी गोविन्द दूबे के संयोजकत्व में रविवार को चौक स्थित वेस्ली इंटर कालेज परिसर में निःशुल्क चिकित्सा परार्मश शिविर और दवा वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम एफआर आजाद भगत सिंह व सीएमओ डा.आईएन तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया गया।
शिविर में नाक, कान गला रोग विशेषज्ञ डा.शरद मिश्रा, नस और जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ.पवन राय, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.दीपक पांडेय, जनरल फिजिशियन डॉ.पंकज जायसवाल, प्लास्टिक सर्जन डॉ.सुभाष सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.जेपी पांडेय व डॉ.शक्ति श्रीवास्तव, पीजीआई से आए चिकित्सक हर्ष सिंह, डॉ.अनुपम शुक्ला ने 500 से अधिक मरीजों को चिकित्सकीय परार्मश देते हुए निःशुल्क दवा उपलब्ध कराया।
शिविर को संबोधित करते हुए एडीएम एफआर आजाद भगत सिंह ने कहा कि जनपद के नामचीन चिकित्सकों की मौजूदगी में इतने वृहद पैमाने पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कराने के लिए गोविन्द दूबे का प्रयास काबिलेतारीफ है। युवाओं ने ही देश व समाज को नई दिशा दी है। प्रयास करें कि समयान्तराल पर ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहे जिसके माध्यम से हजारों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलता रहे। सीएमओ ने कहा कि ऐसे आयोजन में जहां कहीं भी स्वास्थ्य विभाग की आवश्यकता होगी उसके लिए हम सदैव तैयार रहेंगे। आंगतुकों के प्रति आभार जताते हुए समाजसेवी गोविन्द दुबे ने कहा कि कोरोना काल ने सभी को स्वास्थ्य के लिए प्रति गंभीर कर दिया है। जान है तो जहान है, चाहे आर्थिक रूप से कमजोर, हो गया मजबूत, सबका स्वास्थ्य बेहतर हो, इसी उद्देश्य को साकार करने हेतु यह आयोजन किया गया है। इस मौके पर डॉक्टर ऐप की संचालिका श्वेता श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रेम सागर यादव, गीता वर्मा, संजीत शर्मा, सुमन सिंह, अमित यादव, सरवन कुमार, हंसराज, सावन प्रजापति रूबी अग्रहरि, जितेंद्र यादव, श्रीकेश, विशाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रभु नारायण प्रेमी व संयोजन और संचालन अरविंद चित्रांश ने किया।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *