दुर्घटना में मरने वालों की संख्या हो गई छः

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शनिवार की रात विन्ध्याचल दर्शन के लिए जा रही कार की दुर्घटना में लापता किशोर का शव दूसरे दिन घटना स्थल के पास नहर से बरामद होने से अब मृतकों की संख्या 6 हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
बरदह क्षेत्र के भगवानपुर नहर के पास शनिवार को हुई दुर्घटना के बाद से लापता किशोर का शव रविवार की सुबह घटना स्थल के पास नहर से मिला। दुर्घटना में मरने वालों की संख्या छः हो गई। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। कार में सवार एक किशोरी व चालक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं। शहर से सटे एकरामपुर गांव से एक परिवार के आधा दर्जन लोग शनिवार को देवी दर्शन के लिए विध्यांचल धाम जा रहे थे कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। दंपती व उनकी तीन साल की बेटी तथा सगे भाईयों की मौत हो गई। कार की चपेट में आने से बाइक सवार की भी मौत हुई थी। दुर्घटना के बाद 16 वर्षीय अपुन यादव पुत्र लक्ष्मी यादव लापता हो गया था। शनिवार से ही पुलिस नहर में उसे तलाश रही थी। रविवार की सुबह गोताखोर पहुंचे और सुबह आठ बजे से तलाश शुरू की गई। करीब साढे 10 बजे घटना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर शव प्राप्त हुआ। अपुन यादव के बड़े भाई पिंटू, चाचा शिव प्रसाद, गर्भवती चाची लक्षमीना, चचेरी बहन अनोखी की शनिवार को ही मौत हो गई थी। इसके साथ अपुन की बहन सरिता उर्फ रिंकी व चालक हरेन्द्र यादव उर्फ नखड़ू घायल हैं। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *