मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तीज के त्यौहार को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। महिलाएं तीज की तैयारी के लिए जुट गयी है। पूजन सामग्री की खरीदारी करने के लिए बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है
तीज को लेकर नवविवाहिता में भारी उत्साह है महिलाओं ने बाजारों में हाथों पर मेहंदी लगवाने व श्रृंगार के सामान की खरीददारी करनी शुरू कर दी है। 30 अगस्त को घर के आंगन बागों और पार्कों में महिलाएं सखियों संग झूला झूल कर तीज मनाएंगी इसके साथ ही मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना करेंगी। तीज पर खरीदारी को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। महिलाओं की भीड़ दुकानों पर देखने को मिल रही है इतना ही नहीं मेहंदी लगाने के लिए और श्रृंगार करने के लिए उनके द्वारा सामानों की खरीदारी की जा रही है क्षेत्र की दुकानों के दुकानदार ने बताया कि दो साल कोरोना वायरस बाद इस बार तीज पर कुछ चहल-पहल देखने को मिल रही है। तीज में महिलाओं की खास पसंद हरे रंग की साड़ियां होती हैं महिलाओं द्वारा हरे रंग की साड़ी की ज्यादा खरीदारी की जा रही है। तीज की खरीदारी को देखते हुए हम लोग भी अपनी तैयारी पूरी किए हुए हैं ताकि दुकान पर आने के बाद किसी ग्राहक को निराश न होना पड़े। नवविवाहिता रंजना ने बताया कि तीज को लेकर काफी उत्साह है भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना करने के साथ परिवार संघ तीज का त्योहार मनाएंगे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी