आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जनहित व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जनपद के अलग-अलग थानों में तैनात भारी संख्या में पुलिस कर्मियों का स्थानान्तरण किया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए वृहद स्तर पर तबादला किया है। यूपी 112 में 4 वर्षों से अधिक समय से नियुक्त कर्मियों की समीक्षा कर उनके स्थान पर 2 उपनिरीक्षक व 118 नये कर्मियों 25 मुख्य आरक्षी, 80 आरक्षी व 13 महिला आरक्षी को नियुक्त किया गया है। सीसीटीएनएस में 3 साल की समय अवधि पूर्ण होने पर 11, 2 महिला आरक्षी तथा 9 आरक्षी का तबादला किया गया है। विभिन्न थानों से 238 आरक्षियों का तबादला किया गया है जिसमें महिला आरक्षी भी शामिल हैं। 16 मुख्य आरक्षी, 30 मुहर्रिर और 22 पैरोकार का भी तबादला किया गया है।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव