महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया) । महराजगंज पुलिस ने धारा 307 और 308 सहित कई अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त के घर धारा 82 की नोटिस की चस्पा की।
उत्तर प्रदेश सरकार के अपराध मुक्त प्रदेश के अभियान में यूपी पुलिस ताबड़तोड़ कार्यवाही में जुटी हुई है। इसी क्रम में महराजगंज पुलिस ने एक मुकदमें से संबंधित अभियुक्त दिलीप पुत्र सुमेर और राजबली पुत्र पलटन निवासीगण बीबीपुर थाना महाराजगंज के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी 82 सीआरपीसी नियमानुसार मुनादी कराते हुए अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा किया।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र