बार-बार जल रहे ट्रांसफार्मर से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

दीदारगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के पुष्पनगर स्थित विद्युत वितरण केंद्र अंतर्गत पुष्पनगर पश्चिमी राजभर बस्ती जिसमें लगभग ढाई सौ घरों में लोग निवास करते हैं और विद्युत आपूर्ति के लिए राजभर बस्ती के दक्षिण तरफ बुढ़ऊ बाबा के स्थान पर लगा हुआ 25 केवीए का ट्रांसफार्मर अभी बीस दिन पहले जल गया था जिसे बड़ी मशक्कत के बाद बदल कर अभी चार दिन पहले लगाया गया था। ज्यादा लोड के कारण शुक्रवार को पुनः जल गया जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई ग्रामीणों ने उच्च क्षमता के 63 केवीए के ट्रांसफार्मर को लगाए जाने के लिए शनिवार को सुबह प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग से मांग की है कि अतिशीघ्र 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। इस संबंध में जेई गुंजन यादव ने बताया कि विधायक दीदारगंज कमलाकांत राजभर ने कहा है कि हम अपने निधि से ट्रांसफार्मर बदलने के लिए पैसा देंगे। जेई ने कहा कि पैसा मिलते ही ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। इस अवसर पर तिलकधारी राजभर, नीरज, पतिराम, सरविंदर, सनोज, लालचंद, पुलविंदर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *