प्रेम प्रपंच में युवक की निर्मम हत्या, घर में मचा कोहराम

शेयर करे

सरायमीर/संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रंगडीह गांव निवासी एक युवक की प्रेमप्रंच में फिल्मी स्टाइल में शाहगंज थाना क्षेत्र में निर्मम हत्या कर दी गयी। युवक अपने मां-बाप का एकलौता चिराग था। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
सरायमीर थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगडीह निवासी पंकज 22 वर्ष पुत्र फेरई प्रेम प्रपंच के चलते प्रेमिका के फोन से बुलाने पर उससे मिलने शुक्रवार की रात अपने साथियों के साथ ग्राम नटवली थाना शाहगंज जिला जौनपुर गया था। जैसे ही वह प्रेमिका के बुलाये स्थान पर पहुंचा वहां मौजूद लोगों ने राड आदि से मार कर पंकज की हत्या कर दी। उसके दूसरे साथी अजीत पुत्र जगदीश को मारपीट कर घायल कर दिया। तीसरा युवक छोटू पुत्र प्रमोद जो बाइक लेकर दूर खड़ा था उसे बुलाकर हत्यारों ने मृतक का शव बाइक पर रखकर पीछे घायल युवक से पकड़कर बैठने को कहकर घर ले जाने को कहा। बाइक चालक छोटू मारे डर खौफ के रात में लगभग 3 बजे घर पहुंचा। सूचना पर गांव वाले जुट गये और घायल को इलाज के लिए जौनपुर भेजवाया। घटना की सूचना डायल 112 पर दी। थानाध्यक्ष सरायमीर व दीदारगंज फोर्स के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर थानाध्यक्ष सरायमीर ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया। मृतक पंकज की बुआ प्रेमिका के गांव में रहती है। वहीं आते-जाते दोनों का प्रेम परवान चढ़ गया। जो प्रेमिका के परिजनो का नागवार गुजरी और हत्या जैसी घटना को अंजाम दे दिया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फूलपुर और एसपी ग्रामीण भी सरायमीर थाने पहुंच गये और घटना की जानकारी ली।
रिपोर्ट-अबुबशर आजमी, राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *