रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाने के निजामाबाद मोड़ के पास शुक्रवार की रात लगभग साढे नौ बजे बाइक से ससुराल से घर जा रहा युवक कार की चपेट में आकर जख्मी हो गया। घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के बिट्ठलपुर गांव निवासी विजय कुमार क्षेत्र के सम्मोपुर गांव में ससुराल आया था। रात में बाइक से घर वापस जा रहा था कि निजामाबाद मोड़ के पास आजमगढ़ की ओर से जा रही कार की चपेट में आ गया। घायलावस्था मंे नागरिकों ने स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। सूचना पा कर काफी देर बाद दो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। नागरिकों ने कार समेत चालक को पकड़ कर सिपाहियों के हवाले कर दिया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा