सीएम अभ्युदय योजना के तहत डीएम ने की बैठक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में शुक्रवार की देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना को सुचारू रूप से संचालित किया जाय तथा नवनियुक्त अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि अपने विषय अनुरूप छात्रों को कोचिंग में शिक्षण कार्य करें, जिससे छात्र शिक्षा प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकें। इस अवसर पर सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी, प्राचार्य डायट, सीएमओ डॉ.आईएन तिवारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *