सड़क सुरक्षा व यातायात के प्रति किया जागरूक

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज लालगंज परिसर में राजपूत काशी विश्वनाथ सेवा संस्थान के प्रबंधक द्वारा पौधरोपण, सड़क सुरक्षा व यातायात पर विद्यालय के छात्र, छात्राओं को अभियान चलाकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पृथ्वीराज सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। उन्हों ने कहा कि सड़क पर गाड़ी चलाने से पहले सीट बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग करें। गाड़ी की स्पीड मानक के अनुरूप हो। गाड़ी चलाते समय मदिरा का सेवन न करें। उन्होंने बताया कि हमारे जीवन में ऑक्सीजन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए हम अपने व अपने परिवार के किसी भी शुभ अवसर पर पौध रोपण करंे व उसे सुरक्षित रखने का संकल्प लें। जब तक पौधा बड़ा न हो जाय उसकी देख रेख अपने परिवार के सदस्यो की तरह करें। वर्तमान में सौ फीट तक का पानी संक्रमित हो चुका है। कोई भी हैण्ड पम्प शुद्ध जल नहीं दे रही है। शुद्ध जल के लिए दौ सौ से ढाई सौ फीट नीचे जाना होगा यह सरकारी आंकडा है। इसीलिए केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा घर घर नल की योजना चलायी जा रही है। इस अवसर पर प्रतिमा सिंह, पृथ्वीराज सिंह, ज्ञानेन्द कुमार पाण्डेय, शेषमणी मिश्रा, ऋषिकेश तिवारी, आनन्द, शरद दीक्षित आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. विजय बहादुर सिंह ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *