आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारीएके पाण्डेय ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हाकी के जादूगर स्व.मेजर ध्यानचन्द की जयंती पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ द्वारा सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 वर्षीय बालकों की जनपदीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा अनुमन्य आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले जनपद की इच्छुक हाकी टीम अपने खिलाड़ियों के आयु प्रमाण पत्र सहित अपनी प्रविष्टि 29 अगस्त की प्रातः 8 बजे तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्यदिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ मेें सम्पर्क कर सकते हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव