यूपी में लोकसभा की सभी सीटें जीतेगी भाजपा: बाल्मीकि त्रिपाठी

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 2024 के आम चुनाव में उत्तर प्रदेश में 80 में 80 लोकसभा सीट जीतने का लक्ष्य है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के चेयरमैन बाल्मीकि त्रिपाठी ने अतरौलिया नगर पंचायत में स्थित भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा के आवास पर कही।
सहकारिता प्रकोष्ठ के चेयरमैन बाल्मीकि त्रिपाठी दोपहर भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा के आवास पर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि धान की फसल तैयार होने के उपरांत धान किसी डिफॉल्टर मिलों के हाथ में न जाए, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के स्पष्ट वादी सोच एवं कुशल नेतृत्व के चलते आज गांव का आम आदमी भी सभी सुविधाओं को पा रहा है। बंद हुई साधन सहकारी समितियों को फिर से सरकारी अनुदान देकर चलाया जाएगा। इस मौके पर सुनील पांडेय, आशुतोष चौबे, पिंटू मिश्रा, उमाकांत मिश्रा, धीरज मिश्रा, आनंद सिंह, रणविजय तिवारी, दीपक सिंह, मनीष सिंह, बलवंत निषाद, राम रतन पांडेय, अवनीश मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *