महिला कबड्डी में पल्हनी की टीम ने मारी बाजी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता स्व.सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रह्मस्थान में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के द्वितीय दिन कबड्डी एवं कुश्ती की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कबड्डी महिला में पल्हनी़ प्रथम, अजमतगढ़ द्वितीय, तहबरपुर तृतीय, कुश्ती महिला 50 किग्रा में सारिका सठियांव प्रथम, अन्नू द्वितीय, तनु पल्हनी तृतीय, 53 किग्रा में प्रीती यादव पल्हनी प्रथम, कुमकुम कोयलसा द्वितीय, करिश्मा हरैया तृतीय, 55 किग्रा में रागिनी सठियांव प्रथम, सकुन्तला द्वितीय, निष्ठा कोयलसा तृतीय, 57 किग्रा में साबरमती सठियांव प्रथम, नेहा पटेल हरैया द्वितीय, अस्मिता वर्मा कोयलसा तृतीय 59 किग्रा में जया विश्वकर्मा सठियांव प्रथम, नेहा यादव सठियांव द्वितीय, अंशु पल्हनी तृतीय, कुश्ती पुरूष 53 किग्रा में रंजीत यादव लालगंज प्रथम, राजन यादव पल्हनी द्वितीय, बेचन यादव तहबरपुर तृतीय, 57 किग्रा में नीरज यादव पल्हनी प्रथम, शिवम यादव रानीकीसराय द्वितीय, आशीष तहबरपुर तृतीय 61 किग्रा में विपिन यादव पल्हनी प्रथम, विकास यादव लालगंज द्वितीय, आदित्य यादव मेहनगर तृतीय 65 किग्रा में अभिषेक यादव लालगंज प्रथम, आलोक यादव सठियांव द्वितीय, पियुष यादव पल्हनी तृतीय, 70 किग्रा में अभिषेक यादव सठियांव प्रथम, अश्वनी कुमार अतरौलिया द्वितीय, शिवम पल्हनी तृतीय। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण केके सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पाण्डेय, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जगदीश प्रसाद यादव, सुरेन्द्र, बीरेन्द्र सिंह, माताप्रसाद यादव, उमेश कुमार, आस्था सिंह, अनिल कमार खरवार, मुस्ताक प्रधान सहायक पवन कुमार सिंह आदि उपस्थित रहें। संचालन डॉ.राजेश सिंह द्वारा किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *