जल जीवन मिशन कार्य में लायें तेजी: जिलाधिकारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) अन्तर्गत कराये जा रहे कार्याें की समीक्षा किया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्याें में तेजी लायें। उन्होने कहा कि ट्यूबवेल, ड्रिल एवं बाउण्ड्रीवाल के कार्याें में तेजी लाएं। निर्धारित मानक एवं कार्याें की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय सीमा के अन्दर कार्य कराना सुनिश्चित करें। जल जीवन मिशन (ग्रामीण) योजना में जमीन की उपलब्धता संबंधित अधिकारियों से मिलकर सुनिश्चित किया जाय। उन्होने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि जहां-जहां कार्य चल रहा है, उसकी सूची एवं फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जहां-जहां ट्यूबवेल का कार्य पूरा हो चुका है, वहां पर पानी की सप्लाई तत्काल प्रारम्भ कर दी जाय। यह सरकार की शीर्ष प्राथमिकता का कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *