भाजपा सरकार पर जमकर बरसी कांग्रेस नेत्री राना खातून

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हरैया ब्लाक स्थित रौनापार सोसाइटी पर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को चौपाल लगायी। सगड़ी विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी राना खातून ने अध्यक्षता की। चौपाल में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, मंहगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी पर जमकर हल्ला बोला।
चौपाल को संबांधित करते हुए राना खातून ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार ने कमरतोड़ मंहगाई में खाने के सामानों पर भी जीएसटी लगा कर बच्चों से दूध, दही तक छीन लिया है। डीजल पेट्रोल, गैस व खाने के तेल सहित अन्य सभी चीजों का दाम आसमान छू रहा है। नौजवान, बेरोजगार पड़ा है और दर दर की ठोकरें खा रहा है। भाजपा राज में चोरी, लूट, बलात्कार चरम पर है। इस मौके पर फूलबदन चौरसिया, इरफान अहमद, सुदर्शन यादव, कैलाश प्रजापति, पवारू चौहान, राम समुझ पटेल, प्रेमचन्द्र पाठक, डा.अबरार, मु.आमिर, रामप्यारे पटेल, सुरेश पटेल, गुलाब पटेल, रामनाथ, हरिओम आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *