पाक्सो ऐक्ट का आरोपी धराया

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना रौनापार पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
रौनापार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने स्थानीय थाने में तहरीर दी कि सुमित सिंह उर्फ भोला सिंह ने नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी व धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गयी। शुक्रवार को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त सुमित सिंह उर्फ भोला को बघावर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *