लाभार्थियों में वितरित किया गया टैबलेट

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के शम्भूनाथ आईटीआई कालेज में शुक्रवार को 110 बच्चों को टैबलेट ब्लाक प्रमुख विपिन सिंह के हाथों वितरित किया गया। टैबलेट पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आये। ब्लाक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों को लैपटॉप टैबलेट मोबाइल का मुफ्त में वितरण कर बच्चों को आधुनिक शिक्षा का ज्ञान प्राप्त करने हेतु किया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल प्रबन्धक रवींद्र नाथ मिश्र, राजीव मिश्र, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेन्द्र नाथ मिश्र, बालगोविंद यादव, पूर्व प्रधान रंजीत चौहान, दिनेश चंद्र मिश्र, अबुजर आजमी, शिवलोक मौर्य, सतीश चन्द्र मिश्र, अतुल कुमार मिश्र, विकास दुबे, हरिकेश तिवारी आदि उपस्थित थे। प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्र ने सभी का आभार प्रकट किया।
रिपोर्ट-वीरेन्द्र नाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *