रानीकीसराय आजमगढ ़(सृष्टिमीडिया) । साइबर अपराधी आये दिन अपने तरीके बदल लोगो को झांसे मंे ले रहे हैं। शिक्षक से क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम पर सभी दस्तावेज के नम्बर ले लिए और फिर अलग अलग हिस्सों मे 139000 रुपए निकाल लिया। मैसेज आने के बाद ठगी की आशंका होते ही शिक्षक ने बैंक शाखा में सूचना दी जहां एकाउंट लाक करने से ठगी का पैसा खाते से नहीं निकल सका।
सुरेंद्र यादव जनपद मऊ निवासी शिक्षक कस्बे में रहते है और सरायमीर में प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। बुधवार को दिन मे मोबाइल पर काल आई की आप का क्रेडिट कार्ड अपडेट नहीं है कराइये। फिर ह्वाट्सएप पर एक फार्म भेज कर भरवा लिया जिसमे आधार, खाता संख्या आदि के साथ मोबाइल पर आई ओटीपी भी मांग लिया। कुछ देर बाद जब अलग अलग किश्तों मे 139000 रुपये पैसा निकलने का मैसेज आया तो ठगी का अहसास हुआ। भाग कर देर शाम सूचना बैंक में दी जहां जांच मंे पता चला कि पैसा खाते से निकल नहीं पाया है प्रक्रिया में था। बैंक से खाता लाक हो गया। गुरुवार को पुनः बैक में चेक करने पर पता चला कि पैसा सुरक्षित है तब जा कर शिक्षक ने राहत की सांस ली। शिक्षक ने बताया कि काल करने वाला मुम्बई में आफिस के नाम से किया था।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा