रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के खलीलाबाद मुहल्ले में मुख्य मार्ग हाइवे पर गुरुवार की भोर मे अनियंत्रित ट्रक टीनशेड आदि को क्षतिग्रस्त करते हुए घर में घुस गयी। संयोग से कोई ट्रक की चपेट में नहीं आया। समझौते के बाद ट्रक गंतव्य को गई।
आजमगढ़ से ट्रक वाराणसी की ओर गुरुवार की भोर मे तकरीबन चार बजे जा रही थी। हाइवे पर स्थित खलीलाबाद मुहल्ले मंे पहुंचते ही चालक को झपकी आ गयी। ट्रक अनियंत्रित हो कर राकेश यादव के बाहर टीनशेड को क्षतिग्रस्त करते हुए रवि गुप्ता के मकान में पीलर से टकराकर रुक गयी। संयोग ही था कि उस दौरान न तो वाहन गुजर रहे थे और न ही मकान के बाहर कोई था। सुबह होते ही काफी संख्या में लोग जुट गये। ट्रक मालिक ने क्षतिपूर्ति देते हुए ट्रक को केरान के सहारे गंतव्य को ले गया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा