मंदिर से मूर्ति के आभूषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर गांव के रुद्राणी माता मंदिर में स्थित मूर्ति के सिर से चांदी का मुकुट, सोने की आंख गुरुवार को चोरी चले जाने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने जब यह माजरा देखा तो वह सन्न रह गए। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को देने पर वहां पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर गांव स्थित रुद्राणी माता मंदिर का है, जहां यह प्राचीन मंदिर स्थित है। चोरी की इस घटना से गांव के लोग सन्न रह गए और आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल आरंभ कर दी है।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *