कोतवाली में मनाया गया श्रीकृष्ण का छठी कार्यक्रम

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली प्रांगण में बुधवार की रात श्रीकृष्ण की छठी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कोतवाल शशि मौली पांडेय ने पूजन अर्चन किया। इस दौरान भण्डारे का आयोजन किया गया। लोगों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के बीच एसडीएम लालगंज एसएन त्रिपाठी, सीओ लालगंज मनोज कुमार रघुवंशी, तहसीलदार लालगंज शैलेंद्र कुमार सिंह, चेयरमैन विजय सोनकर तथा देवगांव कोतवाली के समस्त स्टाफ के लोग मौजूद रहे। प्रमुख रुप से एसएसआई तारकेश्वर राय, एसआई मनोज कुमार विश्वकर्मा, चौकी इंचार्ज लालगंज अनुपम जायसवाल, मेहनाजपुर थाना प्रभारी नदीम फरीदी, हेड कांस्टेबल संतोष तिवारी, विनोद यादव, देवगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *