आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर), उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, डॉ.देवेन्द्र शर्मा ने जिला मण्डलीय चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, महिला वार्ड, एआरटी सेंन्टर एवं पीकू वार्ड का निरीक्षण किया।
अध्यक्ष ने पोषण पुनर्वास केन्द्र के निरीक्षण के दौरान भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या एवं उसकी क्षमता के विषय में मुख्य चिकित्साधिकारी से जानकारी ली। सीएमओ डॉ.आईएन तिवारी ने बताया कि भर्ती होने की क्षमता 10 है, जिसके सापेक्ष कुल 9 बच्चे भर्ती हैं। अध्यक्ष ने उपस्थित बच्चों के अभिभावकों से चिकित्सालय में मिल रही सुविधा के बावत जानकारी लिया। अभिभावकों द्वारा बताया गया कि दवा, नाश्ता आदि की सुविधा मिल रही है। इसी क्रम में उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र के किचन में पहुंचकर दाल, चावल आदि की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने कहा कि बच्चों के खाद्य पदार्थ हेतु नारियल तेल का उपयोग किया जाय। उन्होने सीएमओ को निर्देशित किया कि मानक के अनुरूप बीमार बच्चों में खाद्य पदार्थ की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अनूप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव सहित चिकित्सालय के अन्य चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- रामसिंह यादव