उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतरा मोर्चा, किया प्रदर्शन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देश व प्रदेश में गरीबों, वंचितों, महिलाओं व दलितों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ सामाजिक उत्पीड़न विरोधी मोर्चा के तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर विशाल प्रतिरोध मार्च का आयोजन कर राष्ट्रपति को संबोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
राजस्थान के जालौर में हुए इंद्र मेघवाल की जातिवादी हत्या, श्रावस्ती में बृजेश विश्वकर्मा के 250 रुपये फीस समय से न जमा कर पाने के कारण हुए हत्या, बिलकिस बानो के बलात्कारियों व परिवार के हत्यारों की 15 अगस्त के दिन बेशर्म रिहाई व सम्मान समारोह के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। जुलूस प्रदर्शन में जातिवाद संप्रदायवाद मुर्दाबाद, तानाशाही व्यवस्था मुर्दाबाद, इंद्र मेघवाल के हत्यारों को सजा दो आदि के नारे लगाकर अंबेडकर पार्क से जुलूस निकालते हुए अग्रसेन चौक, रिक्शा स्टैंड, नेहरू हाल होते हुए कलेक्ट्रेट भवन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ। राष्ट्रपति को संबोधित 8 सूत्रीय मांग पत्र जिला मजिस्ट्रेट द्वारा भेजा गया। प्रदर्शन से पहले अंबेडकर पार्क में प्रतिरोध सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर रामकुमार यादव, नंदलाल, डॉ.रविनाथ राय, ओम प्रकाश सिंह, सूबेदार यादव, अंजलि, रामराज, अरविंद, दिलीप आदि मौजूद रहे। संचालन राहुल ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *