निजामाबाद आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद कस्बे के सामान्य सुविधा केंद्र पर बुधवार की देर रात प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु और सुरेश राही पहुंचे। मंत्री द्वय ने कस्बे में ब्लैक पॉटरी शिल्पियों से संवाद किया। जिलाधिकारी की मौजूदगी में मंत्री द्वय ने शिल्पियों को पीएम स्वनिधि का प्रमाण पत्र भी वितरित किया।
प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहाकि प्रदेश सरकार छोटे उद्योगों से जुड़े उद्यमियों के विकास के लिए कृत संकल्प है। भाजपा सरकार के प्रयास से कुटीर उद्योगों को पूरे विश्व मे पहचान मिली है। अब प्रदेश का हर जिला अपने एक उद्योग के लिए जाना जायेगा। हर जिला अपने हुनर पर गुरुर करेगा। मंत्री सुरेश राही ने कहा कि निजामाबाद की विश्व विख्यात कला ब्लैक पॉटरी पूरे विश्व मे अपनी पहचान रखती है। इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, उपजिलाधिकारी रवि कुमार, उपायुक्त उद्योग एसएस रावत, अधिशाषी अधिकारी प्रहलाद पांडेय, जिलाध्यक्ष भाजपा ध्रुव सिंह, ऋषिकांत राय, मनोज राय, संतोष गोंड, शेर बहादुर सिंह, गगन कश्यप, बैजनाथ, प्रजापति, संतोष यादव रंजीत चौहान हरिकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- वीरेन्द्र नाथ मिश्र