जब तक मांगों का निस्तारण नहीं होता अनवरत चलेगा धरना-रामजन्म सिंह

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर लम्बित समस्याओं के समधान को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा शुरु किया गया धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयशंकर मिश्र व संचालन पंकज सिंह ने किया।

धरने को सम्बोधित करते हुए संरक्षक रामजन्म सिंह ने कहा कि जनपद के अध्यापकों एवं कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं को लिखित रुप से एक माह पूर्व दिया गया था लेकिन उसमें से किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। 2005 से नियुक्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का जो एनपीएस की धनराशि कट रही है। कार्यालय की उदासीनता के कारण सरकारी अंशदान और व्याज के साथ सम्बंधितों के प्रान खातों में कार्यालय द्वारा नहीं भेजा गया। उन्होने कहा 27 सूत्रीय मांगों का जब तक निस्तारण नहीं हो जाता धरना अनवरत चलता रहेगा। जिलाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए सभी अध्यापक पठन-पाठन करने बाद धरना में सम्मिलित होते है। जिलामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि आयोग द्वारा चयनित अध्यापकों ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कर लिया लेकिन प्रबंधक अभी तक उनकी सेवा पुस्तिका नहीं बनाये। धरने में जनार्दन सिंह, अमित श्रीवास्तव, अबरार अहमद, शेरबहादुर सिंह यादव, रामधनी, जिनेन्द्र मौर्य, इन्द्रजीत राम, प्रदीप मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *