लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकासखंड सभागार में बुधवार को विकासखंड के सभी गांव पंचायत सहायकों ने पंचायत सहायक अध्यक्ष का चुनाव किया जिसमें समर यादव को पंचायत सहायक अध्यक्ष चुना गया।
विकास खंड लालगंज में 92 ग्राम पंचायत हैं। इन सभी पंचायतों के पंचायत सहायकों ने बुधवार को मतदान द्वारा पंचायत सहायक अध्यक्ष का चुनाव किया। इसमें कुल 78 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें समर यादव 61 मत पाकर पंचायत सहायक अध्यक्ष चुने गए। पूजा यादव को 7 मत तथा किशन यादव को 10 मत प्राप्त हुए। 14 लोगों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। समस्त मतदान प्रक्रिया एडीओ पंचायत ओमप्रकाश सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। मतदान के उपरांत समर यादव को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। तदुपरांत आदित्य कुमार को कोषाध्यक्ष, पूजा यादव को महामंत्री तथा किशन यादव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर पंचायत सहायक रविकांत, अखिलेश, कृष्णा, प्रदीप, विवेक, रवि, सचिन सहित ब्लॉक कर्मी महेंद्र तिवारी, राजबहादुर, विक्रांत शर्मा, विनोद, अरुण आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी