मंदिर के पुजारी के निधन से शोक

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गौरा गांव निवासी व पंचायत इंटर कालेज गौरा के प्रांगण में स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी का बुधवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इनके निधन की सूचना मिलते ही अंतिम दर्शन करने के लिए लोग दौड़ पड़े। इनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुजारी सरल स्वभाव के मृदुभाषी व्यक्ति थे। पुजारी के निधन पर विद्यालय परिसर में शोक सभा कर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता व भूमि विकास बैंक के चेयरमैन अरविंद सिंह, रमाशंकर सिंह, यशवंत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजेश सिंह, परितोष चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *