कप्तानगंज आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत जेहरा पिपरी निवासी संजय साव पुत्र स्व.राधेश्याम साव ने किरायेदार द्वारा उसकी ही दुकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगायी है। पीड़ित संजय साव ने स्थानीय थाने पर तहरीर भी दी है।
तहरीर के माध्यम से बताया कि शंभू पुत्र विश्वनाथ व जुग्गी पुत्र विश्वनाथ करीब 25 वर्ष पूर्व से मेरे यहां किराए पर रहते है, लेकिन अब मैं दुकान खाली करने के लिए जब कहा तो वह खाली नहीं कर रहा है। पीड़ित ने बताया कि विपक्षी द्वारा 28 जुलाई को बताया गया कि मैं आपकी दुकान 12 अगस्त को खाली कर दूंगा, वहीं 13 अगस्त को मेरे मकान में दूसरे किराएदार राजेश चौरसिया पुत्र सिधारी निवासी कादीपुर थाना कप्तानगंज ने जब मेरी दुकान खाली किया तो विपक्षीण शंभू पुत्र विश्वनाथ, जुग्गी पुत्र विश्वनाथ ने मेरे दूसरे दुकान में भी जबरदस्ती ताला बंद कर दिया। इस बात को जब मैं पूछने के लिए गया तो, विपक्षीगण एकजुट होकर अपने घर से लोहे का रॉड और लाठी डंडा लेकर मारने पीटने लगे। तभी मुझे बचाने के लिए मेरा भाई राजीव कुमार साव व भाई की पत्नी गायत्री देवी आयी, तो वे लोग भद्दी भद्दी गालियां देते हुए सबको मारे पीटे व जान से मारने की धमकी दिए। मारपीट में आई चोटों के कारण अभी भी पीड़ितों का इलाज चल रहा है। ऐसे में पीड़ित ने प्रशासन से दोषी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, व दुकान को कब्जे से अवमुक्त कराने व अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
रिपोर्ट-विजय कुमार