आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को सरकार के साथ नीति, प्रबन्धन, क्रियान्वयन, अनुश्रवण के कार्यों में सहभागिता का विशिष्ट अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
उन्होने बताया कि प्रदेश के 100 आकांक्षात्मक विकास खण्ड में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का समवर्ती मूल्यांकन कार्य करने हेतु शोधार्थियों का चयन किया जायेगा। यह कार्य शोधार्थियों द्वारा एसडीएम एवं खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय करते हुए किया जाएगा। उक्त कार्य के प्रभावी सम्पादन हेतु योजनाओं का सर्वेक्षण, अध्ययन, प्राथमिक ऑकड़ों का संकलन, अनुश्रवण का कार्य किया जाएगा। शोधार्थियों द्वारा योजनाओं के संचालन में आ रही चुनौतियों के निराकरण तथा योजनाओं से जनमानस को अपेक्षित लाभ पहुंचाने हेतु सुझाव भी प्रस्तुत किये जायेंगे। साथ ही शोधार्थियों द्वारा योजना से संबंधित नीति निर्धारण, योजना संरचना एवं योजना के कार्यान्वयन से संबंधित कार्यों में प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम हेतु आनलाईन आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट ूपर 10 अगस्त 2022 से प्रारम्भ है। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त है। उक्त के क्रम में प्रदेश सरकार के विकास कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान करने हेतु इच्छुक प्रतिभाशाली एवं ऊर्जावान युवा निर्धारित तिथि तक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव