मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के मोहल्ला पूरारानी स्थित यतीम खाना मदरसा इस्लामिया अशरफिया की प्रबन्धकीय ज़िम्मेदारी निभाते रहे मौलाना असरारुल हसन अशरफी ने अपनी लम्बी बीमारी के चलते प्रबन्धन कार्य से असमर्थता जताते हुए मदरसा प्रबन्ध समिति से इस्तीफा दे दिया था। प्रबन्धन कार्य में बाधा होते देख तत्काल मदरसा प्रबन्धन समिति के अन्य सदस्यों की रविवार को देर शाम मदरसा के सभाकक्ष में एक चुनावी बैठक हुयी जिसमें नए प्रबन्धक पद के लिए समिति के सदस्यों द्वारा उपप्रबंधक रहे डा.क़मर जावेद को प्रबंधक निर्वाचित किया गया। इस मौके पर मदरसे के पूर्व प्रबन्धक सहित आदिल रशीद, जमालुद्दीन, असरार अहमद, ग़ुलाम मोईनुद्दीन, सरफ़राज़ अहमद, डॉ.गुफरान अहमद, अब्दुसत्तार, अब्दुल खबीर, नबी हसन, मोहम्मद खालिद, अलीमुद्दीन आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डा.मौलवी सेराजुल होदा ने किया।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव