आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बिलरियागंज पुलिस ने ग्राम बिन्दवल में किशोरी की हत्या में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बीते 19 अगस्त की रात्रि में थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम बिन्दवल में पोखरी में एक लड़की का शव तैरता हुआ मिला है, जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में थी। सोमवार को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त मोअज्जम पुत्र इसरार अहमद उर्फ झूरी निवासी बिन्दवल थाना बिलरियागंज को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र